Dainik Jagran 3 April 2008 Page 16
 
बीटी काटन के घातक परिणामों से बचने की अपील
 
हिसार : हरियाणा कृषि विश्र्वविद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा.महावीर सिंह नारवाल ने दुनिया के कृषि वैज्ञानिकों से अपील की है कि वे बीटी काटन जैसी आनुवांशिकीय अभियांत्रित खतरनाक फसलों के चक्रव्यूह से किसानों को बचाने के लिए उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षो से ऐसी खबरें आ रही हैं कि बीटी काटन मनुष्य जाति, पशुओं, धरती के जीवन चक्र और पर्यावरण के लिए समान रूप से खतरनाक है। उन्होंने कहा कि आज तक इसको बढ़ावा देनी वाली कंपनियां, वैज्ञानिक व संस्थाएं इससे होने वाले हानियां व खोजों का कोई उत्तर नहीं दे पाई हैं।